रूपरेखा
भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय का अधीनस्थ कार्यालय है जिसकी स्थापना सन 1945 मे की गई थी।इस संगठन का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनसंख्या के जैविक-सांस्कृतिक विविधता और विभिन्नता का अनुसंधान एवं प्रलेखन करना है। सर्वेक्षण का विस्तार क्रमश: मुख्यालय कोलकाता,सात क्षेत्रीय केंद्र,एक उपक्षेत्रीय केंद्र,एक कैंप ऑफिस,एक स्थायी एवं अन्य आठ फील्ड स्टेशन के रूप मे है। छः दशकों से भी ज्यादा समय से भारतीय जनता के जैव सांस्कृतिक विविधता एवं विशिष्टता के शोध के क्रम मे देश के कई समुदाय विशेष की जानकारी इस अवधि मे एकत्रित हुई है। मानवविज्ञान सर्वेक्षण अपने प्रकाशनों जैसे अर्धवार्षिक हाउस जर्नल- जर्नल आफ अंथ्रोपोलोजिकल सर्वे आफ इण्डिया,न्यूज़लेटर,मेमोयर्स एवं सामयिक पत्रिका के जरिये भारत से बाहर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण अपनी तरह का एकमात्र संस्थान है जो शारीरिक एवं सांस्कृतिक मानवविज्ञान, मानवपरिस्थितिकी, मनोविज्ञान,जैव रसायन,भाषा विज्ञान और लोक साहित्य विषयों के विशेषज्ञों द्वारा मानव जीवन के अध्ययन मे समग्र रूप से समर्पित है।जैव-सांस्कृतिक धरोहरों के रख-रखाव,प्रलेखन,डाटा संग्रह,अनुसंधानिक लेख का प्रकाशन, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन,कार्यशाला,जागरूकता कार्यक्रम,दृश्य-श्रव्य प्रलेखन,जन संग्रहालय आदि मे प्रदर्शनी संग्रह जैसे कार्य सर्वेक्षण द्वारा वर्ष भर किए जाते रहते है।
सर्वेक्षण का क्षेत्रीय केंद्र सेटअप